मेरी बारी आएगी तो मैं भी लगवाऊंगा कोरोना वैक्सीन, सबको लगवाना चाहिए: सीएम भूपेश बघेल

देशभर में कोरोना वैक्सीनेशन का दूसरा चरण चल रहा है। 1 मार्च से शुरू हुए इस चरण में 60 साल से ज्‍यादा उम्र वालों और 45 साल से अधिक आयु वाले जिन्‍हें को-मॉर्बिडिटीज हैं, उन्‍हें टीका लगेगा। इसी बीच प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने वैक्सीनेशन को लेकर बड़ा बयान दिया है।
सीएम भूपेश बघेल ने शनिवार को मीडिया से बात करते हुए कहा है कि सभी को वैक्सीन लगवाना चाहिए। मेरी बारी आएगी तो मैं भी लगवाऊंगा। इस दौरान सीएम बघेल ने देश के कई राज्यों में तेजी से बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए लोगों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।

 



इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : संस्कृति इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मसीयूटिकल साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी मेऊ पामगढ़ में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर विविध कार्यक्रम
error: Content is protected !!