भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच ने किया खुलासा, बताया क्यों नंबर 4 पर खेलने उतरे विराट कोहली

Ind vs Eng: टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर ने खुलासा किया है कि कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में नंबर 4 पर बल्लेबाजी क्यों की? बल्लेबाजी कोच राठौर ने बताया कि टीम 2021 टी 20 विश्व कप से पहले अपनी बल्लेबाजी के साथ ‘प्रयोग’ कर रही है और कोहली को किस स्थान पर खेलना है, ये निर्णय भी उस प्रक्रिया का एक हिस्सा था।
विक्रम राठौर ने कहा, “कुछ भी लॉन्ग टर्म नहीं है, हम सिर्फ प्रयोग कर रहे हैं। मुझे लगता है कि यह विश्व कप से पहले आखिरी सीरीज और आखिरी कुछ टी20 मैच हो सकते हैं। इसलिए हम थोड़े से प्रयोग कर रहे हैं और कुछ विकल्प आजमा रहे हैं। हम देखेंगे कि विराट को कहां बल्लेबाजी करने की जरूरत है। वह ऐसे खिलाड़ी हैं, जो अपने अनुभव से किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। हम विश्व कप के दौरान यह देखेंगे, जहां टीम को उनकी बल्लेबाजी की जरूरत होगी, वे वहां बल्लेबाजी करें।”



इसे भी पढ़े -  Jasprit Bumrah की खातिर सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में बदलाव कर सकता है BCCI, इतने करोड़ से जुड़ा है मामला...जानिए

error: Content is protected !!