JanjgirChampa Big News : रेत का अवैध परिवहन रोकने गई राजस्व टीम पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश, ट्रैक्टर के मालिक और ड्राइवर को भेजा गया जेल…

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण में रेत का अवैध परिवहन रोकने गई राजस्व टीम पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की गई है. इस पर पुलिस ने ट्रैक्टर के मालिक लाली केंवट और ड्राइवर दिलहरण पटेल के खिलाफ प्रतिबन्धात्मक कार्रवाई की है और जेल भेज दिया है. महानदी में रेत ले जाते अफसरों के पकड़ने के बाद ट्रैक्टर लेकर भागने की कोशिश की. इस दौरान राजस्व टीम पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश हुई. शिवरीनारायण में राजस्व टीम ने रेत का परिवहन करते 2 ट्रैक्टर को जब्त किया है.

 



इसे भी पढ़े -  Bilaspur Transfer News : 18 तहसीलदार सहित नायब तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश...

शिवरीनारायण तहसीलदार महेंद्र लहरे ने बताया कि रेत के अवैध परिवहन में लगे लोगों को संदेश है, जो भी नियम-कायदे को ताक पर रखेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. इस तरह, अब से अवैध परिवहन करने वाले वाहनों के मालिक और ड्राइवर के खिलाफ प्रतिबन्धात्मक कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Transfer News : 18 तहसीलदार सहित नायब तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!