विधानसभा में आज कई मुद्दों की होगी गूंज, बजट के आय व्यय पर होगी चर्चा

छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज कई मुद्दों को लेकर हंगामे के आसार नजर आ रहे हैं। विपक्ष शराब पर लगाए अतिरिक्त शुल्क, कोरोना में किए खर्च, अवैध शिकार के मामले उठाएंगे। रायपुर के बोरियाकला चौक से सिद्धार्थ चौक तक फोरलेन और अतिक्रमण का मुद्दा सदन में उठेगा।
प्रदेश में दिव्यांगों के उचित शिक्षा एवं पुनर्वास के लिए विशेष शिक्षक भर्ती नहीं किए जाने का मामला सदन में उठेगा। बीजेपी सदस्य कोरोना के नाम शराब पर अतिरिक्त शुल्क लेकर उस मद में खर्च नहीं किए जाने को लेकर सरकार और आबकारी मंत्री को घेरेंगे। बजट के आय व्यय पर होगी चर्चा। सदन में CM भूपेश बघेल का भाषण होगा।

 



इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...
error: Content is protected !!