प्राइवेट स्कूल के शिक्षक से मोबाइल की लूट, मोबाइल खरीदने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जांजगीर-चाम्पा. प्राइवेट स्कूल के शिक्षक से मोबाइल की लूट हुई थी. इस मोबाइल को खरीदने वाले आरोपी युवक को सक्ती पुलिस ने गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.
पुलिस के मुताबिक, जाजंग निवासी सन्तोष पटेल, सक्ती अखराभाठा के सरस्वती शिशु मंदिर में शिक्षक हैं. वे 11 फरवरी की सुबह जाजंग लौट रहे थे. इस दौरान बुधवारी बाजार सक्ती के पास बाइक में सवार 2 अज्ञात युवक पहुंचे और रास्ता रोककर गाली-गलौज की और जबरन बिठाकर पलगड़ा पहाड़ की ओर ले गए.
यहां बदमाशों ने रुपये की मांग की और प्राइवेट स्कूल के शिक्षक ने जब रुपये नहीं होने की बात कही तो बदमाशों ने उनसे मारपीट की और मोबाइल, बाइक की चाबी छीनकर खरसिया की ओर भाग गए.
जांच में 4 आरोपियों द्वारा लूट की घटना को अंजाम देने की बात सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया था.
पूछताछ में पता चला कि लूट के मोबाइल को बाड़ादरहा का उमेश महन्त उपयोग कर रहा है. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और लूट का मोबाइल को भी जब्त किया. उसने लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी संजय महन्त से मोबाइल को खरीदना बताया. मामले में आरोपी युवक उमेश महन्त को गिरफ्तार किया गया और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Fraud Arrest : 98 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी करने वाला आरोपी केरल से गिरफ्तार, वाट्सएप में APK फ़ाइल भेजकर किया था मोबाइल हैक, सायबर थाना पुलिस की कार्रवाई

Related posts:

error: Content is protected !!