अपशब्द कहकर 3 दिनों से कर रहा था नाबालिग लड़की से छेड़खानी, एफआईआर के बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ पुलिस ने नाबालिग लड़की को अपशब्द कहकर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी युवक का नाम राजा कश्यप है, जिसे पुलिस ने खैरताल गांव में पकड़ा. आरोपी युवक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
नवागढ़ थाने के टीआई लखेश केंवट ने बताया कि नाबालिग लड़की से पिछले 3 दिनों से छेड़छाड़ करने की थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 354, 354 ( घ ), पाक्सो एक्ट की धारा 4, 12 के तहत जुर्म दर्ज किया.
मामले की विवेचना के दौरान पता चला कि आरोपी युवक राजा कश्यप, खैरताल गांव में घूम रहा है. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape : 8 बर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी बुजुर्ग हिरासत में, जांच में जुटी शिवरीनारायण पुलिस...

Related posts:

error: Content is protected !!