असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा में पोंड़ी के अगरदास स्टेट टॉपर

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर(सीजीपीएससी) ने शनिवार देर शाम असिस्टेंट प्रोफेसर (समाजशास्त्र) भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। शनिवार को ही इस पद के लिए इंटरव्यू का आयोजन किया गया था। इस भर्ती परीक्षा में ग्राम पोंड़ी के अगरदास बघेल ने पूरे राज्य में टॉप किया है। कुल 35 पद के लिए 104 लोग इस इंटरव्यू में शामिल हुए। अगरदास बघेल वर्ष 2008 लेकर वर्तमान में शिक्षक हैं, वे बोड़ला ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पेन्ड्री के प्राथमिक शाला में पदस्थ हैं। वे 5 बार स्टेट सर्विस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।
उन्होंने बताया कि शनिवार को सीजीपीएससी कार्यालय में दूसरे पाली में उनका इंटरव्यू हुआ। इंटरव्यू पैनल ने उनसे 20 से 25 मिनट तक कई प्रश्न पूछे। अफसरों ने पूछा कि चिल्फीघाटी का रबड़ी फेमस है तो आपके गांव पोंड़ी का क्या फेमस है? अगरदास ने बताया कि पोंड़ी का चाय व गुलाब जामुन फेमस है। इसी प्रकार सामाजिक अनुसंधान, समाजशास्त्र का प्रमुख उद्देश्य, बाबा गुरु घासी दास के जीवन पर चर्चा व अगर दास का अर्थ पूछा। इंटरव्यू में अगरदास को 20 अंक मिले। वहीं ओवरऑल इस भर्ती परीक्षा में 260 अंक के साथ राज्य में टॉप किया है।

 



इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...
error: Content is protected !!