दुष्कर्म के फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 3 माह से फरार था आरोपी, हाथ-पैर को रस्सी से बांधकर किया था जबरदस्ती

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ थाने की पुलिस ने हाथ-पैर बांधकर महिला से दुष्कर्म करने वाले फरार आरोपी शख्स को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. आरोपी का नाम सत्यनारायण सारथी है, जो भदरीपाली ( सक्ती ) का रहने वाला है. मामले में पुलिस तफ़्तीश कर रही है.
पामगढ़ थाना के प्रभारी केपी टण्डन ने बताया कि 2 दिसम्बर 2020 की रात्रि साढ़े 10 बजे सत्यनारायण सारथी ने पीड़िता के हाथ-पैर और मुंह में रुमाल बांधकर उसके साथ जबरदस्ती की थी और घटना के बाद फरार हो गया था. पीड़िता की रिपोर्ट पर आईपीसी की धारा 376 ( 2 ) च तहत जुर्म दर्ज किया गया था. पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही थी.
इस बीच आरोपी सत्यनारायण सारथी को पामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Action : शिक्षिका की सोने की बाली गुम हुई तो बच्चों को अंधविश्वास और टोटके का सहारा लिया, तूल पकड़ा मामला तो DEO ने सस्पेंड किया... डिटेल में पढ़िए...
error: Content is protected !!