बुजुर्ग पिता की हत्या करने वाले आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया, भेजा गया जेल, इस वजह से दिया था संगीन वारदात को अंजाम… पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. हसौद पुलिस ने बंसुला मारकर बुजुर्ग पिता की हत्या करने वाले आरोपी बेटे को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. आरोपी बेटे का नाम देवेंद्र मनहर है, जिसने जमीन विवाद में हत्या की वारदात को अंजाम दिया था.
हसौद थाना क्षेत्र के देवरघटा गांव में 26 मार्च को घर में खून से लथपथ बुजुर्ग टीकाराम मनहर की लाश मिली थी. बदबू आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी थी. पुलिस की जांच में पता चला कि मृतक टीकाराम मनहर के बेटे देवेंद्र मनहर कोरबा रहता है, जो 2 दिन पहले देवरघटा गांव आया था.
इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने जमीन विवाद में बंसुला मारकर हत्या करने की बात कही. पुलिस ने बंसुला को जब्त कर लिया है.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : मोबाइल की लूट कर मारपीट के मामले में फरार 2 आरोपी गिरफ्तार, पूर्व में 1 आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, घटना में शामिल एक अन्य आरोपी फरार, पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी

error: Content is protected !!