स्नेक रेस्क्यू टीम ने जंगल में रिलीज करने से पहले गुस्सैल कोबरा सांप को बोतल से पिलाया पानी

कोरबा.खतरनाक कोबरा (Cobra) का नाम सुनते ही अक्सर अच्छे-अच्छों की सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाती है. लेकिन छत्तीसगढ़ के कोरबा (Korba) में प्यासे इस जहरीले सांप को बोतल से पानी पिलाने (Snake Drinking Water) का वीडियो सामने आया है. दिल को छू लेने वाले इस वीडियो में स्नेक रेस्क्यू टीम (Snake Rescue Team) लगातार जीवों के संरक्षण के लिए कार्य कर रही हैं. बारिश के दिनों में अक्सर सांप अपने बिलों से बाहर निकलते रहते हैं जिनको रेस्क्यू टीम पकड़कर वापस जंगल में छोड़ने का काम करती है. इससे सर्प और इंसानों दोनों की जान बचती है, साथ ही पर्यावरण का संतुलन भी बना रहता है.
स्नेक रेस्क्यू टीम के अध्यक्ष जितेंद्र सारथी ने बताया कि हमारी टीम जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में काम करती है. इसी कड़ी में अलग-अलग जगहों से रेस्क्यू किए गए दो कोबरा सांपों को जंगल में वापस छोड़ने गए. यहां पहुंचने पर सांपों को बैग से बाहर निकाला गया. गर्मी और बंद जगह पर रखने की वजह से सांप बहुत गुस्से में था.
यह भांप कर जितेंद्र सारथी ने अपने पास रखे पानी के बोतल से गुस्सैल कोबरा को पानी पिलाया. जिसके बाद सर्प पानी पीने लगा और शांत हो गया.
जहरीले कोबरा को बोतल से पानी पिलाने का यह नजारा बहुत ही मनमोहक था. जितेंद्र सारथी ने इसे अपने जीवन का सब से अनमोल और न भूलने वाला पल बताया. उन्होंने कहा कि गर्मी बढ़ने पर हर साल बड़ी संख्या में जीव-जंतु प्यास से मर जाते हैं. उन्होंने सभी लोगों से अपने घरों के आसपास बर्तन में पानी रखने की अपील की है, ताकि प्यास से बेहाल किसी भी जीव-जंतु की मौत न हो.
बता दें कि पिछले साल भी एक वीडियो सामने आया था जिसमें एक किंग कोबरा जंगल से भटक कर शहरी क्षेत्रों में आ गया था. दुनिया से इस सबसे लंबे जहरीले सांप को भी तब एक व्यक्ति पानी पिलाता दिखा था.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : नवागढ़ पुलिस ने नाबालिग लड़की से मारपीट और दुष्कर्म करने में सहयोगी आरोपी को किया गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार, मुख्य आरोपी ने फ़ोटो-वीडियो वायरल करने दी थी धमकी...
error: Content is protected !!