स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त संचालक डॉ. सुभाष पांडेय का निधन, इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ा, छग में कोरोना नियंत्रण अभियान के राज्य नोडल अधिकारी भी थे

रायपुर. स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त संचालक डॉ. सुभाष पांडेय का निधन हो गया है। मंगलवार की देर रात इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया है। सुभाष पांडेय, छग में कोरोना नियंत्रण अभियान के राज्य नोडल अधिकारी भी थे।
आपको बता दें, छत्तीसगढ़ में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में मंगलवार को 15121 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, बीते 24 घंटे में 4139 मरीज स्वस्थ हुए हैं, वहीं दूसरी ओर 156 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 5187 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है।
मंगलवार को 15121 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 लाख 71 हजार 994 संक्रमित हो गई है।
छत्तीसगढ़ में अब तक 3 लाख 57 हजार 667 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 109139 हो गई है।

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

Related posts:

error: Content is protected !!