घर में चोरी, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल, रकम और जेवर बरामद, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. सूने घर में 50 हजार नगद और जेवर की चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. आरोपी का नाम महेंद्र टन्डन है.
मामला डभरा थाना क्षेत्र के बड़े कटेकोनी गांव का है. 13 अप्रेल को रात्रि 11 बजे खोलबहरा टण्डन के घर के बक्से में रखे 50 हजार नगद, सोने-चांदी के जेवर चोरी की जा रही थी. इस बीच खोलबहरा का बेटा रूपेश ने महेंद्र टण्डन को देख लिया और इसके बाद आरोपी ने महेंद्र ने चाकू से मारकर चोट पहुंचाई.
मामले की रिपोर्ट पर आईपीसी की धारा 457, 380, 323 के तहत जुर्म दर्ज किया और आरोपी की तलाश शुरू की गई. आज आरोपी महेंद्र टण्डन को गिरफ्तार किया गया और चोरी की गई रकम 50 हजार में से 11 हजार 150 रुपये, जेवर और चाकू, डंडा को बरामद किया गया. आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप के अंतरजिला नेटवर्क का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार, सायबर थाना पुलिस की कार्रवाई, डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!