दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल, घटना के बाद पीड़िता महिला के पति से मारपीट कर आरोपी ने पहुंचाई थी चोट, तफ़्तीश में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. डभरा पुलिस ने महिला से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. मामले में पुलिस तफ़्तीश कर रही है.
घटना 13 अप्रेल की है. रात्रि साढ़े 7 बजे पीड़िता महिला दिशा मैदान के लिए गई थी. यहां आरोपी खोलबहरा टण्डन ( उम्र – 46 वर्ष, ग्राम – बड़े कटेकोनी ) ने पीछे से आया और महिला के साथ अंधेरे में जबरन दुष्कर्म किया. महिला ने घटना के बारे में अपने पति को बताया तो पति ने आरोपी खोलबहरा से पूछा तो ऐसा क्यों किया. इसके बाद आरोपी खोलबहरा ने महिला के पति पर ईंट बनाने वाले सांचे से मारपीट की, जिससे पति को चोट आई.
पीड़ित महिला की रिपोर्ट पर आईपीसी की धारा 376 ( 2 ) ( एफ ) ( एच ), 323 के तहत जुर्म दर्ज किया और आरोपी खोलबहरा टण्डन को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : नाबालिग लड़की का अपहरण, आरोपी युवक और सहयोग करने वाली युवती गिरफ्तार, नवागढ़ क्षेत्र का मामला...

error: Content is protected !!