श्रमिकों की मदद के लिए हेल्पलाइन सेंटर स्थापित, दूरभाष क्रमांक और मोबाइल नंबर जारी, 24 घंटे चालू रहेगा हेल्पलाइन नम्बर, जानिए… क्या है नम्बर…

रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण एवं इनसे उत्पन्न विषम परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए श्रमिकों के लिए हेल्पलाइन सेंटर स्थापित किया गया है।
यह सेंटर 24 घंटे चालू रहेगा।
प्रदेश के भीतर कार्यरत श्रमिक अथवा अन्य राज्यों में रोजगार हेतु प्रवास पर गए श्रमिक अथवा अपने जिले से अन्य जिलों पर रोजगार हेतु प्रवास पर गए श्रमिक , जिन्हें वर्तमान कार्यस्थल पर कोई समस्या हो या रेलवे, बस के माध्यम से छत्तीसगढ़ में वापसी पश्चात गृह नगर जाने में अथवा कोविड-19,वायरस से संबंधित कोई समस्या होने पर उनकी सहायता के लिए छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल शांति नगर रायपुर में हेल्पलाइन सेंटर स्थापित किया गया है।
श्रमिक सुविधा केंद्र का मोबाइल नंबर -9109849992 अथवा दूरभाष क्रमांक- 0771- 2443809 से संपर्क कर सकते हैं। सूचना मिलने पर श्रमिकों की मदद की जाएगी। यह सुविधा सभी सप्ताह के 7 दिन 24 घंटे संचालित होगी।P

 



इसे भी पढ़े -  Kisaan School : दीपावली की सजावट में कभी खास पहचान रखने वाला जंगली पीला गेंदा विलुप्ति के कगार पर, किसान स्कूल के संचालक ने दिलाई नई पहचान, संचालक दीनदयाल यादव के प्रयासों को मिली राष्ट्रीय पहचान, भारत सरकार के पौधा किस्म एवं कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण ने 11 जुलाई 2024 को जारी किया 2150 पंजीयन क्रमांक, वर्ष 2016 में संरक्षण एवं पंजीयन के लिए किया था आवेदन

Related posts:

error: Content is protected !!