देशी शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, बाइक भी जब्त, आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. सक्ती पुलिस ने देशी शराब की अवैध तस्करी करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों से 5 लीटर 580 मिली ग्राम देशी शराब और तस्करी में प्रयुक्त बाइक को जब्त किया गया है. दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक सक्ती से डड़ई की ओर बाइक में शराब लेकर जा रहे हैं. इसके बाद पुलिस ने टीम बनाकर दो युवकों को पकड़ा और तलाशी ली तो 5 लीटर 580 मिलीग्राम देशी शराब मिली. पूछताछ में दोनों युवकों ने अपना नाम सहदेव दिवाकर और मनोज बंजारे बताया, जो डड़ई गांव के रहने वाले हैं.
शराब जब्ती के बाद मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों सहदेव दिवाकर और मनोज बंजारे के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 ( 2 ) के तहत जुर्म दर्ज किया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

Related posts:

error: Content is protected !!