1 हजार नहीं देने पर कर दी पिटाई, 3 आरोपी गिरफ्तार, तफ़्तीश में जुटी पुलिस… ऐसे शुरू हुआ विवाद…

जांजगीर-चाम्पा. डभरा पुलिस ने दारू-मुर्गा के लिए 1 हजार रुपये नहीं देने पर युवक की पिटाई करने और धमकी देने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है.
मामला चुराभांठा गांव का है. राजू बरेठ नाम के शख्स से गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी, गांव के युवकों ने दी. इसकी रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कहते तीन युवकों सोनू बरेठ, रोहन बरेठ और रितेश बरेठ ने थाने में रिपोर्ट लिखाने और पावती दिखाने की बात कही और बाद में, 1 हजार रुपये दारु-मुर्गे के लिए मांग की और नहीं देने पर तीनों ने मिलकर मारपीट की.
इसकी रिपोर्ट पर आईपीसी की धारा 294, 506, 323, 327, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया और तीनों आरोपियों सोनू बरेठ, रोहन बरेठ और रितेश बरेठ को गिरफ्तार किया.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

Related posts:

error: Content is protected !!