घर घुसकर दामाद की पिटाई, ससुर समेत 7 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों में 3 महिलाएं भी शामिल, भेजे गए जेल

जांजगीर-चाम्पा. मालखरौदा पुलिस ने पोता गांव में दामाद की घर घुसकर की पिटाई करने वाले आरोपी ससुर समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों में 3 महिलाएं हैं. आरोपियों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. आरोपी, रायगढ़ जिले के खरसिया और छाल क्षेत्र के रहने वाले हैं.
पुलिस के मुताबिक, 14 जुलाई को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि पोता निवासी श्रवण गबेल से घर घुसकर उसके ससुर, साला समेत अन्य लोगों ने मिलकर उससे मारपीट की है. इस रिपोर्ट पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 452, 324, 147, 323, 294, 506 के तहत जुर्म दर्ज किया और आज ख़रसिया से आरोपी ससुर पन्नालाल गबेल, साला साहिल गबेल समेत मुकेश गबेल, गोरेलाल गबेल और 3 महिलाओं को गिरफ्तार किया.
पुलिस के मुताबिक, श्रवण की शादी 5 साल पहले हुई थी. शादी के बाद उसकी पत्नी आए दिन मायके जाने की जिद करती थी. बार-बार मायके जाने से मना करने पर उसकी पत्नी अपने मां-बाप को भड़काती थी.
13 जुलाई को पत्नी ने फिर मायके जाने कहा तो श्रवण ने किसी कारण से दूसरे दिन जाने को कहा, जिसके बाद पत्नी ने अपने मायके में उल्टा-सीधा बताया और फिर पोता गांव पहुंचकर ससुर, साला समेत मायके पक्ष के लोगों ने दामाद की घर घुसकर पिटाई कर दी.

 



इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : युवक पर प्रेमिका ने एसिड फेंका, युवक का हाथ जला, आरोपी प्रेमिका गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस ने एसिड बेचने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया...

Related posts:

error: Content is protected !!