चोरी के मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, तफ़्तीश में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. जैजैपुर पुलिस ने मोबाइल चोरी के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी से 2 मोबाइल भी जब्त किया गया है. आरोपी का नाम संजय कंवर को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
जैजैपुर थाने के टीआई विवेक पांडेय ने बताया कि 14 जुलाई को मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस जांच में जुटी और मुखबिर को चोरों के बारे में पता करने लगाया गया. इस दौरान भोथीडीह गांव के युवक द्वारा चोरी करने की बातें सामने आई. इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने चोरी करने की बात कही और उसकी निशानदेही पर पुलिस ने 2 मोबाइल भी जब्त किया. इस मामले में आईपीसी की धारा 457, 380 के तहत जुर्म दर्ज किया गया है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

Related posts:

error: Content is protected !!