मुख्यमंत्री ने नक्सल हमले में एक जवान के शहीद होने पर गहरा दुःख जताया

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नारायणपुर जिले के दुर्गकोंदल इलाके में नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान आईटीबीपी के जवान शिवनारायण मीणा के शहीद होने पर गहरा दुःख जताया है। यह घटना आईटीबीपी के जवानों द्वारा सर्चिंग एवं रोड ओपनिंग के दौरान घटी, जिसमें एक अन्य जवान घायल हो गया है। रोड ओपनिंग में लगे आईटीबीपी के जवानों पर नक्सलियों ने अचानक हमला कर दिया था।
गौरतलब है कि नारायणपुर के विधायक चंदन कश्यप ओरछा जा रहे थे। उनके काफिले के लिए रोड ओपनिंग पार्टी में जवानों को लगाया गया था।

 



इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

Related posts:

error: Content is protected !!