भूपेश कैबिनेट बैठक में स्कूलों को खोलने का लिया गया फैसला, जानिए… कब से खुलेंगे स्कूल-कॉलेज… और भी लिए गए फैसले… पढ़िए…

रायपुर. सीएम भूपेश बघेल ने आज दोपहर मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई थी. बैठक के दौरान लेमरू प्रोजेक्ट, प्रथम अनुपूरक बजट, गोधन न्याय योजना सहित 39 अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई, वहीं बैठक के दौरान सरकार ने स्कूलों को खोलने का भी फैसला लिया है.
मिली जानकारी के अनुसार, कोविड-19 के संक्रमण की स्थिति में प्रदेश के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए 2 अगस्त 2021 से भौतिक रूप से शिक्षण तथा अध्यापन कालखण्डो में विद्यार्थियों को उपस्थिति का निर्णय लिया गया, जिसके तहत कक्षाओं का संचालन प्रतिदिन 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ किया जाएगा. अर्थात विद्यार्थी अलटरनेट डे कक्षा में उपस्थित होंगे। समस्त संकायों/कक्षाओं के लिए पूर्व से संचालित ऑनलाइन कक्षाएं भी यथावत संचालित रहेंगी। कोविड-19 के सुरक्षा मानकों का ध्यान रखा जाएगा.
राज्य के सभी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) प्रारंभ होंगे। मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलीटेक्निक चरणबद्ध रूप से खोले जाएंगे। कॉलेजों में विद्यार्थियों की उपस्थिति की अनिवार्यता नहीं है।
कक्षा 10वीं और 12वीं के कक्षाएं 2 अगस्त 2021 से शुरू होंगी। कक्षाओं का संचालन विद्यार्थियों की 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ किया जाएगा। इसके लिए पालकों की सहमति आवश्यक होगी। यदि कोविड के एक भी प्रकरण नहीं है, ऐसी स्थिति में ग्राम पचंायतें पालकों के परामर्श से स्कूलों के संचालन का निर्णय ले सकेंगी। इसी प्रकार शहरी क्षेत्रों में स्कूलों के संचालन के संबंध में स्थानीय पार्षद एवं पालकों की सहमति से निर्णय लिया जाएगा.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape : 8 बर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी बुजुर्ग हिरासत में, जांच में जुटी शिवरीनारायण पुलिस...

Related posts:

error: Content is protected !!