भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी हुआ कोरोना संक्रमित, श्रीलंका के साथ आज होने वाला टी-24 मैच हुआ स्थगित

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. क्रुणाल श्रीलंका दौरे पर गई टीम इंडिया का हिस्सा हैं. वह टी20 सीरीज में भी खेल रहे हैं. क्रुणाल के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद आज के टी20 मैच को सस्पेंड कर दिया गया है.
भारत और श्रीलंका के बीच आज यानी मंगलवार को दूसरा टी20 मैच खेला जाना था. तीन मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे है. उसने पहले टी20 मुकाबले में श्रीलंका को 38 रनों से हराया था. भारतीय टीम ने इससे पहले वनडे सीरीज पर भी कब्जा किया था. शिखर धवन की कप्तानी वाली टीम ने 3 मैचों की सीरीज 2-1 से जीती थी.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!