छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र : हंगामेदार होने के आसार, विपक्ष द्वारा 717 प्रश्न लगाए गए, इस दिन अनुपूरक बजट लाएगी सरकार… जानिए…

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र पहले दिन से ही हंगामेदार होने की संभावना होगी. विपक्ष ने प्रदेश में खाद की कमी को लेकर किसानों की परेशानी, धर्मांतरण, शराबबन्दी, ड्रग्स माफिया की सक्रियता, बढ़ते अपराध, लेमरू प्रोजेक्ट, स्कूल कालेज खोलने के फैसले , धान की बर्बादी , सरकारी अस्पतालों की अव्यवस्था आदि मुद्दे पर सरकार को घरने की रणनीति तैयार कर ली है.
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश में रोहिंग्या के संरक्षण के मुद्दे में भी हम सरकार को घरते हुए उनसे सवाल करेंगे. मानसून सत्र के 5 बैठकों के लिए सत्तापक्ष और विपक्ष द्वारा 717 प्रश्न लगाए गए है, वहीं 76 ध्यानाकर्षण प्रश्न को सूचनाएं मिल चुकी है. सरकार 27 जुलाई को अनुपूरक बजट लाएगी. विधानसभा में बिना वैक्सीन के प्रवेश वर्जित रहेगा. इस बार भी मंत्रियों विधायकों के PSO का परिसर में प्रवेश वर्जित रहेगा.

 



इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

Related posts:

error: Content is protected !!