विधायक के लिए लगी ROP के जवानों पर नक्सलियों ने हमला किया, विधायक बाल-बाल बचे, एक जवान जख्मी

नारायणपुर. नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप आज बाल-बाल बच गये। नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया, जबकि एक जवान जख्मी हो गया। घटना दुर्ग कोंदल इलाके की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक, विधायक के लिए लगी ROP के जवानों पर नक्सलियों ने हमला किया है, जिसमें आईटीबीपी का जवान शहीद हो गया।
घटना आमादई और शिव मंदिर के बीच मुख्य मार्ग की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक आज नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप दौरे पर ओरछा जा रहे थे। विधायक के काफिले के लिए अलग-अलग कैंपों से ROP लगायी गयी थी, इसी दौरान ROP के लिए लगे ITBP के जवान पर नक्सलियों ने हमला कर दिया।
जानकारी के मुताबिक जिस जगह पर ये हमला हुआ, वो मेन रोड है। उस रास्ते से कुछ ही मिनटों पहले विधायक का काफिला रवाना हुआ था। आशंका है कि नक्सली विधायक को भी निशाने बनाने की फिराक में थे।



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News Impact : KhabarCGNews की खबर का असर, अमरताल-अकलतरा के NH-49 मार्ग पर डिवाइडर के पास सड़क पर गिरे कांक्रीट पोल को हटाया गया, हादसे का बना हुआ था डर, खबर पब्लिश होने के बाद हुई पहल... रिफ्लेक्टर बोर्ड नहीं लगे होने की वजह से कई गाड़ियां डिवाइडर पर चढ़ चुकी, बोर्ड लगाना आवश्यक...

error: Content is protected !!