टोनही के शक में कोटवार और उसकी मां, पत्नी, भाई से घर घुसकर मारपीट, 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, चौथा आरोपी फरार

जांजगीर-चाम्पा. फगुरम में टोनही के शक में कोटवार और उसकी मां, पत्नी, भाई से घर घुसकर मारपीट करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. मामले का चौथा आरोपी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है.
22 जून की रात 11 बजे की घटना है. कोटवार गुरुशरण चौहान के घर गांव के ही रामलाल चौहान, प्रकाश चौहान, राहुल क्षत्रपाल और विद्याधर चौहान पहुंचे और पहले कोटवार के भाई डमरू चौहान से मारपीट की. जब यहां कोटवार, उसकी मां और पत्नी बीचबचाव के लिए पहुंचे तो आरोपियों ने टोनही कहते हुए जमकर मारपीट की.
मामले में पुलिस ने टोनही प्रताड़ना अधिनियम और आईपीसी की कई धाराओं के तहत जुर्म दर्ज किया और 3 आरोपियों रामलाल चौहान, प्रकाश चौहान, राहुल क्षत्रपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मामले का चौथा आरोपी विद्याधर चौहान फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : डिजिटल अरेस्ट के मामले में इंदौर से 2 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से भी एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, इस तरह हुई थी 32 लाख रुपये की ठगी... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!