रेलवे में नौकरी लगाने ठगी, 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया, भेजे गए जेल, 9 लाख 50 हजार की ठगी

जांजगीर-चाम्पा. मालखरौदा पुलिस ने रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर युवक से 9 लाख 50 हजार रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है. थाने में एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने 3 आरोपियों अमरदास मानिकपुरी, कुंजबिहारी साहू और शिवनाथ बरेठ को गिरफ्तार किया है और तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.
दरअसल, सोनादुला गांव के सावन कुमार बरेठ ने रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने की लिखित शिकायत थाने में दर्ज कराई थी, जिसकी पुलिस ने जांच की और पुलिस को सबूत मिलने के बाद आईपीसी की धारा 420, 34 के तहत 3 आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया. मामले में तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद प्रकरण में धारा 468, 471 भी जोड़ी गई है.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Fraud FLW : बिर्रा में मृत महिला का फर्जी मृत्य प्रमाण पत्र बनवाकर 1 लाख रुपये आहरण करने का मामला, पंचायत सचिव की तलाश जारी, जांच में कई और आएंगे राडार में, बैंक प्रबंधन की भूमिका भी सवालों के घेरे में, SP ने कहा...

error: Content is protected !!