Sakti News : स्व. ओमप्रकाश सोनी की स्मृति में टेमर गांव में आयोजित रात्रि कालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन, मुख्य अतिथि रहे सरपंच चंद्र कुमार सोनी, विजेता टीम को सरपंच द्वारा प्रथम पुरुस्कार 21 हजार रुपये किया गया प्रदान

सक्ती. ग्राम पंचायत टेमर में आयोजित रात्रि कालीन टेनिस बॉल क्रिकेट स्व ओम प्रकाश सोनी के स्मृति में रखा गया था. जिसका समापन टेमर गांव के सरपंच चन्द्र कुमार सोनी, उपसरपंच योगिता घनश्याम पटेल, जनपद सदस्य सभापति टांकेश्वर पटेल, रथ राम पटेल, विधायक प्रतिनिधि कुलदीप पटेल, पूर्व सरपंच गुरुदेव पटेल, योगेश जायसवाल, नित्युजय पटेल, शेष नारायण पटेल, शिव नारायण पटेल, राम कुमार देवागन, हेमंत कुम्हार, सपनाई पाली सरपंच विशाल जागड़े, भुरू अग्रवाल, परेशवर नाथ पटेल, विमलेश पटेल, धनेश कुर्रे, प्यारे मोहन पटेल, खेल समिति के अध्यक्ष सूरज एवं समस्त सदस्य गण उपस्थित थे. फाइनल मैच रायगढ़ और घाघरा बीच खेला गया, जिसमें रायगढ़ की टीम ने जीत हासिल किया. टेमर गांव के सरपंच चंद्र कुमार सोनी द्वारा प्रथम पुरस्कार 21 हजार रुपये और ट्रॉफी विजेता रायगढ़ टीम को प्रदान किया गया. दूसरा पुरस्कार 10 हजार रूपये, तृतीय पुरस्कार 5001 रूपये दिया गया.

 



इसे भी पढ़े -  Champa Fraud Arrest : जमीन को भारमुक्त बताकर 49.70 लाख रुपये की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!