भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई, मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हुए शामिल, सांसद गुहाराम अजगल्ले भी बैठक में मौजूद रहे

रायपुर. भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा छग की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य के मुख्य आतिथ्य में कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के सभा कक्ष में सम्पन्न हुई.

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कार्यकर्ताओं को प्रेरणादायी मार्गदर्शन किया.
कार्यसमिति के शुभारंभ सत्र में भाजपा में वरिष्ठ नेता एवं विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया.
कार्यसमिति के द्वितीय सत्र में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णु देव साय ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया.
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष नवीन मार्कण्डेय ने अध्यक्षीय और स्वागत भाषण दिया.
सांसद गुहराम अजगल्ले, विधायक एवं पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहले, विधायक कृष्णमूर्ति बांधी एवं अनुसूचित जाति के प्रमुख नेताओं ने कार्यसमिति की बैठक में भाग लिया.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!