इस सावन माह पूरी होगी आपकी हर मनोकामना, ऐसे करें भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न, इस तिथि को है पहला सावन सोमवार

रायपुर. हिंदुओं के सबसे पवित्र महीनों में शुमार सावन महीने की शुरुआत होने वाली है। श्रद्धालु सावन महीने में व्रत, कांवड़ यात्रा की प्रतीक्षा करते हैं। सावन के महीने में ही कांवड़ यात्रा निकला जाती है। सावन माह में ही सोमवार के दिन का विशेष महत्व होता है। कन्याएं और महिलाएं मनचाहा वर पाने के लिए भगवान भोलेनाथ की स्तुति करते हैं।
सामन महीना भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। सावन में भगवान शिव का पूजन विशेष फलदायी होता है., ऐसा कहा जाता है कि शिव भक्तों की सभी मनोकामनाएं इस विशेष माह में पूजन-अर्चन से पूरी होती् हैं। सावन सोमवार को की गई पूजा, व्रत, उपाय तुंरत फलदायक होते हैं। सावन माह में भगवान शिव, मां पार्वती की एक साथ पूजा करने से सौभाग्य का वरदान मिलता है।
25 जुलाई 2021 से सावन का महीना का शुभारंभ –
आपको बता दें कि हिन्दू पंचांग का यह पांचवां महीना होता है। इसे श्रावण माह के नाम से भी जाना जाता है। 2021 में सावन के पवित्र महीना का शुभारंभ 25 जुलाई 2021 से होगा।
सावन सोमवार की तिथियां-
सावन का पहला सोमवार – 26 जुलाई 2021
सावन का दूसरा सोमवार – 02 अगस्त 2021
सावन का तीसरा सोमवार – 09 अगस्त 2021
सावन का चौथा सोमवार – 16 अगस्त 2021
सावन महीने में भगवान शिव की इस विधि से करें पूजन-अर्चन
प्रात: स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें.
भगवान शिव के मंदिर में दीप जलाएं.
पूजन स्थान को शुद्ध करें, देवी- देवताओं का जल से अभिषेक करें.
शिवलिंग पर शुध्द जल और दूध चढ़ाएं.
भगवान शिव के प्रिय पुष्प अर्पित करें.
भगवान भोलेनाथ को बेलपत्र अर्पित करें.
भोलेनाथ आरती करें और भोग भी लगाएं.

 



इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!