प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक प्रदेश के विभिन्न जिलों में निर्माणाधीन कार्यों का करेंगे परीक्षण, जानिए… अधिकारियों को किन-किन जिलों के निरीक्षण की मिली जिम्मेदारी…

रायपुर. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्माणाधीन कार्यों की गुणवत्ता परीक्षण के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षकों का माह जुलाई का दौरा कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा कर निर्माणाधीन कार्यों की गुणवत्ता का परीक्षण करेंगे।
राष्ट्रीय ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण नई दिल्ली के निरीक्षण कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक अशोक कुमार सिंह (मोबाइल नम्बर 9532060766) बीजापुर और सुकमा जिले में निर्माणाधीन सड़कों की गुणवत्ता का परीक्षण करेंगे। इसी प्रकार पाल सिंह (मोबाइल नम्बर 8174982331) कवर्धा एवं राजनांदगांव, ब्रिजेश प्रसाद (मोबाइल नम्बर 9430684392) बेमेतरा और दुर्ग जिले तथा बिनय कुमार सिन्हा (मोबाइल नम्बर 9430320975) महासमुंद और रायपुर जिले में निर्माणाधीन सड़कों की गुणवत्ता की परीक्षण करेंगे।



इसे भी पढ़े -  Janjgir Fraud Arrest : टेलीग्राम के जरिए डबल मुनाफा का झांसा देकर 27 लाख की ठगी, औरंगाबाद से 2 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों से मोबाइल, ATM, बैंक पासबुक और 2 हजार नगद जब्त, साइबर थाना पुलिस की कार्रवाई

error: Content is protected !!