जिंदल प्लांट के एक्जीक्यूटिव वॉयस प्रेसिडेंट और DGM समेत 6 के ख़िलाफ़ ग़ैर इरादतन हत्या का जुर्म दर्ज, ठेका श्रमिक की मौत का मामला

रायगढ़. जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड के एक्सक्यूटिव वॉयस प्रेसिडेंट सत्येंद्र सिंह, DJM अनुराग सक्सेना, मैनेजर निशांत गुप्ता, ठेकेदार सुचिंद्रा बाबू सुकूमारन इंचार्ज वाई व्ही एम सत्यनारायण के ख़िलाफ़ रायगढ पुलिस ने ठेका श्रमिक की मौत मामले में धारा 287, 304-A, 34 के तहत मामला दर्ज किया है.
बीते तीन मई को प्लांट के भीतर श्रमिक तपन घोष कॉलम मोडिफिकेशन में हेल्पर का काम करता था, घटना दिनांक को श्रमिक लोहे के एंगल को गैस कटर से काट रहा था जो कॉलम बीम फँस गया था, उसे हिलाने पर लोहे का टूकडा तपन घोष के सर पर गिरा, गंभीर चोट की वजह से श्रमिक को नारायणा अस्पताल में उपचार कराया गया लेकिन बीते 31 मई को उसकी मौत हो गई.
जाँच में प्रबंधन द्वारा कर्मचारी को बग़ैर हेलमेट पहनाए और सुरक्षा उपाय किए बिना लापरवाही पूर्वक काम कराए जाने से दुर्घटना पाई गई, जिसकी वजह से मौत हुई।
रायगढ़ पुलिस ने प्रबंधन और ठेकेदार समेत छ लोगों के विरुध्द गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : टीसीएल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 'युवा संवाद' कार्यक्रम का आयोजन, वित्तमंत्री ओपी चौधरी समेत अन्य नेता रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!