गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने गांजा के साथ आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.
पुलिस को सूचना मिली कि केरा रोड में छोटी नहर के पास खोखरा रोड में एक युवक गांजा रखा है और बाइक को खड़ी कर ग्राहक की तलाश में है. इसके बाद पुलिस ने टीम बनाकर कार्रवाई की और युवक दिनेश सूर्यवंशी को पकड़कर पूछताछ की तो उसने बिक्री के लिए गांजा रखना बताया. आरोपी से 950 ग्राम गांजा जब्त कर मामले में पुलिस ने नारकोटिक्स एक्ट की धारा 20 बी के तहत जुर्म दर्ज किया और आरोपी दिनेश सूर्यवंशी को गिरफ्तार किया.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : डिजिटल अरेस्ट के मामले में इंदौर से 2 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से भी एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, इस तरह हुई थी 32 लाख रुपये की ठगी... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!