पुलिस टीम पर हमला : शराब पीकर घर में पत्नी परिवार से बखेड़ा कर रहे युवक ने पुलिस से की हुज्जतबाजी, ASI का फूटा, 2 आरक्षकों को भी आई चोट

अंबिकापुर. शराब पीकर घर के सदस्यों को बंद कर के मारपीट कर रहे युवक को पकड़ने पहुंची 112 के दस्ते और कोतवाली पुलिस की टीम पर युवक ने ही लाठी भांज दी, युवक की लाठी से एएसआई के सर पर गंभीर चोटें आई हैं, जबकि दो अन्य आरक्षकों को भी सामान्य चोट आई है.
शहर के उत्तरी रिंगरोड स्थित शिवधारी कॉलोनी के पास हुई है, जबकि शराब पीकर घर को भीतर से बंद कर परिवार जनों से बेतहाशा मारपीट कर रहे युवक सुनील पांडेय को पकड़ने पहले 112 और फिर कोतवाली की टीम पहुंची. युवक ने दरवाजा बंद कर रखा था, जिसे पंचनामा बाद तोड़ा गया, तोड़ते ही युवक ने बांस की बल्ली से हमला बोल दिया और चपेट में सीधे ASI संजय तिवारी आ गए.
शराब पीकर बवाल काट रहा आरोपी बड़ी मुश्किल से क़ाबू में आया, जिसे कोतवाली ले ज़ाया गया है, वहीं ASI संजय तिवारी को सर में टांके आए हैं.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : चोरिया गांव की श्रीराम सेवा समिति के युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों ने की सराहना, समाज सेवा की दिशा में लगातार काम कर रही समिति...

Related posts:

error: Content is protected !!