DSP ट्रांसफर : राज्य सरकार ने तीन डीएसपी के ट्रांसफर सूची में किया बदलाव, आदेश जारी, देखें सूची…

रायपुर. राज्य सरकार ने राज्य पुलिस सेवा के तीन डीएसपी के तबादले में बदलाव किया है. जारी लिस्ट के मुताबिक, मंजूलता बाज को अनुविभागीय अधिकारी ओड़गी को नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन बिलासपुर के पद पर पदस्थ किया गया है.

अशोक जोशी उप पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय रायपुर से छावनी भिलाई दुर्ग में पदस्थ किया गया था. अब इनके तबादला सूची में आंशिक संशोधन करते हुये उन्हें पुलिस मुख्यालय यथावत रखा गया है.
डीएसपी राजेश जोशी को पिछले दिनों अनुविभागीय अधिकारी गंडई से सिविल लाईन बिलासपुर सीएसपी के पद पर पदस्थ किया गया था. अब उनके तबादले में आंशिक संसोधन करते हुये उन्हें ओड़गी के पद पर पदस्थ किया गया.

 



इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!