चौकीदार समेत चोरी के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, 3 अलग-अलग गांवों के रहने वाले हैं आरोपी, सभी आरोपी भेजे गए जेल, ऐसे रची थी साजिश…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने चोरी के मामले में चौकीदार समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.
अकलतरा थाने में निर्माणाधीन क्रेशर के पार्ट्स के चोरी होने की 24 अगस्त को एफआईआर दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद पुलिस ने मुखबिर लगाकर जांच शुरू की. इस बीच टीआई मनीष परिहार को चोरों के बारे में मुखबिर से पता चला और आरोपी मुकेश पटेल, कन्हैया धीवर, विशोक यादव ( धाराशिव, पामगढ़ ), चौकीदार सनी केंवट ( किरारी, अकलतरा) और बैगा उर्फ मनोहर केंवट ( तरौद, अकलतरा ) को गिरफ्तार किया. पुलिस ने चोरी गए क्रेशर के सामान, लोहे की रिंग मशीन गेयर, लोहे का प्लेट, 2 बाइक जब्त किया है.
खास बात यह है कि चौकीदार ने बदमाशों द्वारा पहुंचकर चोरी करने की मनगढ़ंत जानकारी दी और अपने साथियों के साथ चौकीदार सनी केंवट ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था. हालांकि, पुलिस की जांच में उसकी साजिश का खुलासा हो गया और सभी 5 आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape : 8 बर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी बुजुर्ग हिरासत में, जांच में जुटी शिवरीनारायण पुलिस...

Related posts:

error: Content is protected !!