सुकमा और दंतेवाड़ा जिले में आज उन्नीस माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

रायपुर. सुकमा और दंतेवाड़ा जिले में आज उन्नीस माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है.
सुकमा जिले के केरलापाल थाने में चार महिला समेत पंद्रह माओवादियों ने आज पुलिस और सीआरपीएफ के अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण किया। ये माओवादी केरलापाल और गादीरास इलाके में सक्रिय थे.
वहीं, दंतेवाड़ा जिले में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे लोन वर्राटू अभियान के तहत दो इनामी सहित चार माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है. पुलिस के अनुसार इनमें से एक माओवादी कमांडर पर पांच लाख रूपये का इनाम घोषित था, वहीं एक अन्य माओवादी पर एक लाख रूपये का इनाम घोषित किया गया था. ये माओवादी बारसूर और कटेकल्याण इलाके में सक्रिय थे.

 



इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन
error: Content is protected !!