नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया, सहयोग करने वाले आरोपी के मामा की भी हुई गिरफ्तारी, तफ़्तीश में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है. साथ ही, सहयोग करने वाले आरोपी के मामा को भी गिरफ्तार किया है.
शिवरीनारायण थाने के टीआई रविन्द्र अनन्त ने बताया कि 18 अगस्त को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई, नाबालिग लड़की को अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया है. इस पर पुलिस ने जांच शुरू की और मोबाइल लोकेशन के आधार पर बेमेतरा जिले के बिनायका निवासी आरोपी नितेश श्रीवास और सहयोग करने वाले आरोपी के मामा मुंगेली जिले के बिलखुरी निवासी राजेश्वर श्रीवास को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दोनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : मारपीट के 3 अलग-अलग मामलों में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, बलौदा पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!