स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्कूली बच्चों को पढ़ाई के साथ हुनरमंद बनाने की तैयारी, छठवीं से आठवीं तक के छात्रों को मिलेगा शिल्प और व्यावसायिक कौशल का प्रशिक्षण

रायपुर. राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत अब प्रदेश में भी स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्कूली बच्चों को पढ़ाई के साथ हुनरमंद बनाने की तैयारी की जा रही है. इसके तहत कक्षा छठवीं से आठवीं तक के बच्चों को महीने में कम से कम दस दिन शिल्प और व्यावसायिक कौशल का प्रशिक्षण दिया जाएगा. इनमें मूर्तिकला, चित्रकला, संगीत, लोकनृत्य, बांस शिल्प, बिजली का काम, धातु शिल्प, बागवानी, मिट्टी के बर्तन बनाने जैसे काम शामिल हैं. प्रशिक्षण देने के लिए स्थानीय कलाकारों की सेवाएं ली जाएंगी. राज्य के हर जिले में साठ-साठ स्कूलों को इस योजना के तहत शामिल किया जाएगा.

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्य विभाजन में किया आंशिक संशोधन, तत्काल प्रभाव से आदेश किया गया जारी...

Related posts:

error: Content is protected !!