नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल, चॉकलेट खिलाने के बहाने किया दुष्कर्म

जांजगीर-चाम्पा. हसौद पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
पुलिस के मुताबिक, 6 अगस्त को शाम 4 बजे दुकान संचालक ईश्वर साहू ने बच्ची को चाकलेट देने के लिए बुलाया और फिर अंदर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. घटना की जानकारी लड़की ने परिजन को दी. इसके बाद थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई.
मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 ( क ), ( ख ), 377 और पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत जुर्म दर्ज किया और आरोपी ईश्वर साहू को गिरफ्तार किया.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Double Murder Update : खपरी गांव में डबल मर्डर का मामला, 4 आरोपी गिरफ्तार, SP ने प्रेस कांफ्रेंस में खुलासा किया, 1 अप्रेल को हुई थी बुजुर्ग दम्पत्ति की धारदार हथियार से हत्या, वारदात की वजह और आरोपियों के बारे में डिटेल में पढ़िए...

error: Content is protected !!