चोरी के मोबाइल को खरीदकर रखने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, अन्य आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. सक्ती पुलिस ने चोरी के मोबाइल को खरीदकर रखने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. प्रकरण के अन्य आरोपी फरार हैं. पुलिस तलाश में जुटी हुई है.
दरअसल, कर्रापाली गांव के निर्मल दास महन्त ने 6 जुलाई को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 3-4 जुलाई की दरमियानी रात अज्ञात चोर ने घर से 2 नग मोबाइल की चोरी कर लिया है. रिपोर्ट पर भादवि की धारा 457, 380 के तहत जुर्म दर्ज किया. मामले में पुलिस ने मुलमुला थाना क्षेत्र के खपरी गांव के गोपेश पटेल ने चोरी के मोबाइल को खरीदकर रख लिया था.
पुलिस की विवेचना में पता चला कि चोरी का मोबाइल का उपयोग हो रहा है. सायबर टीम की मदद से पुलिस ने मोबाइल के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया. प्रकरण के अन्य आरोपी फरार हैं.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Fraud Arrest : शादी का विज्ञापन चलाकर, शादी के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 महिला समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, फर्जी मैरिज ब्यूरो बनाकर की 6 लाख 65 हजार की ठगी...

Related posts:

error: Content is protected !!