नदी में मिली महिला की लाश, 3-4 दिन पुरानी है लाश, बोरे में भरे और चादर लिपटे हालत में मिला शव, तफ़्तीश में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. बम्हनीडीह थाना क्षेत्र के कपिस्दा गांव की सोन नदी में एक महिला की लाश मिली है. मृतक महिला की अभी पहचान नहीं हो सकी है. लाश, 3-4 दिन पुरानी बताई जा रही है. महिला की लाश, बोरे में भरे और चादर में लिपटे हालत में मिली है. महिला की उम्र 25-30 की है.

सोन नदी में लोगों ने शव को देखा तो पुलिस को सूचना दी. 3-4 दिन पुरानी लाश होने से शव सड़ गया है. सूचना के बाद पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.
पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर मृतक महिला की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.



इसे भी पढ़े -  Champa Big News : फर्नेश में लोहा गर्म करते भट्ठी में छेद होने के बाद प्लांट में धुंआ निकलने का मामला, औद्योगिक सुरक्षा अधिकारी ने प्लांट पहुंचकर की जांच, फर्नेश क्रमांक 1 को प्रतिबंधित किया गया, कारखाना प्रबन्धक को नोटिस जारी किया गया, डिटेल में पढ़िए...

error: Content is protected !!