दो सगी बहनों की हत्या, खेत में मिली दोनों की लाश, कल खेत जाने के बाद नहीं लौटी थी, मौके पर पहुंची पुलिस, लोगों की लगी भीड़

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ थाना क्षेत्र के सेमरा गांव के दादर खेत में 2 सगी बहनों की हत्या की संगीन वारदात हुई है. दोनों बहनों की लाश खेत के भीतर पड़ी मिली है. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और तफ़्तीश कर रही है.
दरअसल, तेंदुआ गांव की 2 सगी बहन संतोषी बाई कश्यप पति राधेश्याम कश्यप ( 45 वर्ष ) और आपी बाई पति राधेश्याम कश्यप ( 40 वर्ष ), कल शाम खेत गई थी. वे घर नहीं लौटी तो परिजन ने खोजबीन शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला.
आज सुबह दोनों सगी बहनों की लाश आज खेत में मिली. पुलिस के मुताबिक, दोनों बहनों की हत्या हुई है. हालांकि, हत्या कैसे की गई है, इसका अभी पता नहीं चला है. पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी. अभी घटना के हालात को देखकर हत्या मानकर पुलिस तफ़्तीश कर रही है.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : नाबालिग लड़की का अपहरण, आरोपी युवक और सहयोग करने वाली युवती गिरफ्तार, नवागढ़ क्षेत्र का मामला...

error: Content is protected !!