ट्रक से डीजल की चोरी, 2 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. बम्हनीडीह पुलिस ने ट्रक से 70-80 लीटर डीजल की चोरी करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं.
मामला ढाई साल पुराना है. 19 जनवरी 2019 को महेंद्र यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि पिपरदा गांव में ट्रक को ढाबा के पास खड़ा किया था. यहां पिकअप में सवार होकर पहुंचे 2 लोगों ने 70-80 लीटर डीजल चोरी कर लिया है.
मामले की रिपोर्ट पर आईपीसी की धारा 379, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया और जांच शुरू की. अब जाकर ढाई साल बाद दोनों आरोपी उत्तम यादव ( बगडबरी गांव, बलौदा ) और सूरज गोंड़ ( राहाडीह गांव, पाली क्षेत्र, कोरबा ) को गिरफ्तार किया गया.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : मारपीट के 3 अलग-अलग मामलों में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, बलौदा पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!