नारायणपुर जिले में माओवादी हमले में आईटीबीपी के दो जवान शहीद, इन जगहों के थे शहीद जवान…

नारायणपुर जिले में आज माओवादी हमले में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस-आईटीबीपी के दो जवान शहीद हो गए हैं।
बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आईटीबीपी के जवान नारायणपुर और बारसूर मार्ग पर रोड ओपनिंग पर निकले थे। इसी दौरान घात लगाए बैठे माओवादियों ने करियामेटा कैम्प से कुछ दूरी पर एंबुश लगाकर जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में आईटीबीपी के असिस्टेंट कमांडेंट सुधाकर शिंदे और सहायक उप निरीक्षक गुरूमुख सिंह शहीद हो गए।
शहीद सुधाकर शिंदे महाराष्ट्र के नादेड़ जिले और शहीद गुरूमुख सिंह पंजाब के रायकोट के रहने वाले थे। ये दोनों जवान आईटीबीपी के पैंतालीस बटालियन के ई-कंपनी में तैनात थे। हमले के बाद माओवादी एक एके-सैंतालीस राइफल, दो बुलेट प्रुफ जैकेट और वॉकी-टॉकी लूटकर फरार हो गए।

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : टीसीएल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 'युवा संवाद' कार्यक्रम का आयोजन, वित्तमंत्री ओपी चौधरी समेत अन्य नेता रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!