बाइक में शराब की तस्करी, आरोपी से 20 लीटर महुआ शराब जब्त, गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा पुलिस ने बाइक में महुआ शराब की तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और उससे 20 लीटर महुआ शराब जब्त किया है. आरोपी का नाम मेलाराम रोहिदास है, जिसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली कि परसाहीबाना गांव से आकर बाइक में शराब की तस्करी की जा रही है. इस सूचना पर पुलिस ने टीम बनाकर कार्रवाई की और युवक मेलाराम रोहिदास को पकड़ा. उससे 2 जेरिकीन में भरी 20 लीटर महुआ शराब और बाइक को जब्त किया. मामले में पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 34 ( 2 ) के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : डिजिटल अरेस्ट के मामले में इंदौर से 2 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से भी एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, इस तरह हुई थी 32 लाख रुपये की ठगी... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!