निलंबित IPS जीपी सिंह के खिलाफ दर्ज हुआ एक और मामला, आय से अधिक संपत्ति और मनी लॉन्ड्रिंग की होगी जांच

रायपुर. निलंबित आईपीएस जीपी सिंह की मुसीबतें कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है. जी​पी सिंह के खिलाफ एक और मामला दर्ज किया गया है. बताया जा रहा है कि आय से अधिक संपत्ति और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले को लेकर ED ने जीपी सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. जीपी सिंह के खिलाफ ED की खुफिया ईकाई ने PMLA 2002 के तहत मामला दर्ज किया है.
आपको बता दें कि जीपी सिंह के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया था. उनके ऊपर सरकार के खिलाफ साजिश रचने आरोप था. ज्ञात हो कि एंटी करप्शन ब्यूरो के छापे के दौरान जीपी सिंह के सरकारी बंगले से कुछ चिट्ठियां और पेन ड्राइव मिले थे.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : चोरिया गांव की श्रीराम सेवा समिति के युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों ने की सराहना, समाज सेवा की दिशा में लगातार काम कर रही समिति...

Related posts:

error: Content is protected !!