चाम्पा पुलिस ने ऑटो ड्राइवर को मोबाइल चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया, पेट्रोल पम्प के कर्मचारी के मोबाइल को चोरी किया था, ऐसे हुआ चोरी का खुलासा…

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा पुलिस ने पेट्रोल पंप के कर्मचारी के मोबाइल को चोरी करने वाले ऑटो ड्राइवर को गिरफ्तार किया है. आरोपी ड्राइवर से पुलिस ने मोबाइल को जब्त किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. चोरी गए मोबाइल की कीमत 5 हजार है.
पुलिस के मुताबिक, चाम्पा के भालेराय मैदान के पास के पेट्रोल पंप के कर्मचारी सूरज सहीस, 10-11 सितम्बर की दरमियानी रात ड्यूटी में था. रात 3:30 बजे रेलवे स्टेशन जवाहर पारा चाम्पा निवासी ऑटो ड्राइवर भरत महन्त, पेट्रोल डलवाने पहुंचा और 5 सौ रुपये देकर 3 सौ का पेट्रोल डलवाया. इस बीच 2 सौ रुपये लेने पम्प कर्मचारी भीतर गया तो ऑटो ड्राइवर ने उसके मोबाइल को चोरी कर ली और 2 सौ वापस लेकर चला गया.
इसके बाद जब पेट्रोल टंकी के पास मोबाईल नहीं मिलने पर उसने सीसी टीवी चेक किया तो ऑटो ड्राइवर, मोबाइल चोरी करते दिखा. मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 379 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : युवक पर प्रेमिका ने एसिड फेंका, युवक का हाथ जला, आरोपी प्रेमिका गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस ने एसिड बेचने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया...

Related posts:

error: Content is protected !!