धोखाधड़ी के मामले में भूतपूर्व सैनिक गिरफ्तार, 2 अन्य साथी फरार, आरोपियों में उप्र की एक महिला भी शामिल, इस तरह की थी 14 लाख की धोखाधड़ी… पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने 14 लाख की धोखाधड़ी करने वाले भूतपूर्व सैनिक को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. आरोपी भूतपूर्व सैनिक का नाम शिवशंकर राही है, जो तिवारी पारा खरौद का रहने वाला है. मामले के 2 अन्य आरोपी फरार है. आरोपियों में एक महिला भी है, जो उप्र के इलाहाबाद की रहने वाली है. तीन में से 1 आरोपी बलौदाबाजर जिले के कसडोल क्षेत्र के सण्डी गांव का रहने वाला है. फरार इन दोनों आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है.
शिवरीनारायण थाने के टीआई रविन्द्र अनन्त ने बताया कि कामता गांव के गोपी कश्यप ने 1 मार्च 2021 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, उनका बेटा गिरवर कश्यप सेना में था, जो शहीद हो गए थे, जिसकी सहायता राशि 44 लाख रुपये खाते में आया था. इस राशि में से 14 लाख रुपये को 21 अक्टूबर 2020 से 18 फरवरी 2021 के मध्य विभिन्न जगहों से अज्ञात व्यक्ति का आहरण किया गया है. मामले में पुलिस ने धारा 420 के तहत जुर्म दर्ज किया और जांच शुरू की.
जांच में भूतपूर्व सैनिक शिवशंकर राही का नाम सामने आया और जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि शहीद जवान के पिता गोपी कश्यप की निरक्षरता का फायदा उठाते हुए एटीएम बदलकर 2 लाख 16 हजार आहरण किया और उसके बाद एटीएम कार्ड को अपने दोस्त धर्मेंद्र चौहान को दे दिया तो उसने भी 5 से 7 लाख आहरित करना बताया. इसके बाद इलाहाबाद की अपनी महिला मित्र श्रीमती सुमन के मोबाइल नम्बर को खाते से जोड़ा और उसके द्वारा भी रकम आहरण करना बताया गया.
मामले में पुलिस ने अभी भूतपूर्व सैनिक आरोपी शिवशंकर राही को गिरफ्तार किया है और फरार 2 अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape : 8 बर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी बुजुर्ग हिरासत में, जांच में जुटी शिवरीनारायण पुलिस...

Related posts:

error: Content is protected !!