आज फिर कम हुआ सोना-चांदी के दाम, यहां देखें 10 ग्राम गोल्ड का रेट

भारतीय बाजार में आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को साने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक आज सोने की कीमतों में 66 रुपये की गिरावट आई है. इसी के साथ 999 शुद्धता वाले सोने का दाम 47208 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. वहीं, दूसरी तरफ चांदी की कीमतों में आज भारी गिरावट देखने को मिली है.
चांदी की कीमतों में आज 434 रुपये की गिरावट आई है. जिसके बाद चांदी 63158 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है. इससे पहले गुरुवार को सोना 47274 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था और चांदी का भाव 63592 रुपये प्रति किलोग्राम था.
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक आज 10 ग्राम गोल्ड का रेट 4721.00 प्रति एक ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड का रेट 4324.00 रुपये प्रति एक ग्राम है.
कैसे करें सोने की शुद्धता की पहचान
बता दें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, लेकिन 24 कैरेट गोल्ड की ज्वेलरी नहीं बनती है. आम तौर पर ज्वेलरी बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें 91.66 फीसदी सोना होता है. अगर आप 22 कैरेट सोने की ज्वेलरी लेते हैं तो आपको पता होना चाहिए कि इसमें 22 कैरेट गोल्ड के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है.
ज्वेलरी में शुद्धता को लेकर हॉलमार्क से जुड़े 5 तरह के निशान होते हैं, और ये निशान ज्वेलरी में होते हैं. इसमें से एक कैरेट को लेकर होता है. अगर 22 कैरेट की ज्वेलरी होगी तो उसमें 916, 21 कैरेट की ज्वेलरी पर 875 और 18 कैरेट की ज्वेलरी पर 750 लिखा होता है. वहीं अगर ज्वेलरी 14 कैरेट की होगी तो उसमें 585 लिखा होगा. आप खुद ज्वेलरी में इस निशान को देख सकते हैं. इससे शुद्धता में शक नहीं रहता. असली हॉलमार्क पर भारतीय मानक ब्यूरो का तिकोना निशान होता है. जो सोने की कैरेट की शुद्धता के निशान के बगल में होता है.

 



इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!