दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति को गिरफ्तार किया गया, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

जांजगीर-चाम्पा. थाना नवागढ़ में प्रार्थी श्रीमती रजनी कश्यप पति रामदुलरवा उम्र 21 साल हीरागढ़ द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि उसका पति रामदुलरवा कश्यप पिता चन्द्रीका कश्यप उम्र 22 साल , ससुर चंद्रिका कश्यप, सास अमृत बाई कश्यप, डेढसास रामेश्वरी कश्यप द्वारा दहेज के नाम पर मारपीट एवं प्रताडित करते है. प्रार्थीया की रिपोर्ट पर थाना नवागढ में अपराध कमांक 310/21 धारा 498 ए, 323, 34 भादवि दर्ज कर विवेचना की गई.
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा के द्वारा प्रकरण में तत्काल कार्यवाही के दिशा-निर्देश पर एसडीओपी जांजगीर श्रीमती दिनेश्वरी नंद के मार्गदर्शन में विवेचना के दौरान 20/09/2021 को प्रकरण के आरोपी ( 01 ) रामदुलरवा कश्यप पिता चंद्रिका कश्यप उम्र 22 साल साकिन साकिन हीरागढ़ थाना नवागढ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया है.
उपरोक्त कार्यवाही निरीक्षक देवेश सिंह राठौर थाना प्रभारी नवागढ़ के नेतृत्व में प्र. आर, 707 तीजराम जांगड़े आरक्षक 504 दिलीप कश्यप, 776 आनंद किशोर सिंह आर, 560 फुलचंद जाहिरे सैनिक लच्छीराम खुटे का योगदान रहा.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Fraud Arrest : 98 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी करने वाला आरोपी केरल से गिरफ्तार, वाट्सएप में APK फ़ाइल भेजकर किया था मोबाइल हैक, सायबर थाना पुलिस की कार्रवाई

Related posts:

error: Content is protected !!