भूपेश कैबिनेट की अहम बैठक आज, फसलों की स्थिति समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा, गोधन न्याय योजना की राशि करेंगे ट्रांसफर

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कैबिनेट की बैठक बुलाई है। दोपहर 12 बजे सीएम हाउस में बैठक होगी. भूपेश कैबिनेट की बैठक में फसलों की स्थिति समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी.
25 फिसदी बढ़े बस किराये के प्रस्ताव पर मंजूरी लग सकती है, वहीं बस स्टैंड की जमीन के बदले ट्रस्ट को नवा रायपुर में जमीन आवंटन प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल सकती है.
सूखा प्रभावित किसान को सहायता राशि देने के प्रस्ताव पर चर्चा होगी. संभावना जताई जा रही है कि इस पर कैबिनेट की मुहर लग सकती है। खरीफ फसलों को संभावित क्षति की समीक्षा हो सकती है.
वहीं आज गोधन न्याय योजना की राशि हितग्राहियों के खाते में ट्रांसफर करेंगे. मुख्यमंत्री गोधन न्याय योजना के तहत पशुपालक किसानों गौठान समितियों और महिला स्व-सहायता समूहों को 5 करोड़ 33 लाख रूपए की राशि ऑनलाइन जारी करेंगे.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

Related posts:

error: Content is protected !!